BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पर्यटन स्थल सतरेंगा में शीघ्र शुरू होगा क्रूज टूरिज्म: ताम्रध्वज साहू

 पर्यटन स्थल सतरेंगा में शीघ्र शुरू होगा क्रूज टूरिज्म: ताम्रध्वज साहू
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में देश और विश्व के मानचित्र में स्थान दिलाने के लिए पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू नेतृत्व में छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल निरंतर प्रयासरत है। ट्राईबल टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और वाटर टूरिज्म को बढ़ावा देने की परियोजना पर पर्यटन विभाग तेजी से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में कोरबा जिले के सतरेंगा में वाटर टूरिज्म का ई-लोकार्पण एक नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर पर्यटन मंत्री की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किया गया। एस.ई.सी.एल. ने सी.एस.आर. मद से सतरेंगा में पर्यटन के विकास के लिए 9.43 करोड़ की की राशि छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल को दी। इससे शीघ्र ही सतरेंगा में क्रूज टूरिज्म की शुरुआत हो सकेगी, जो कि छत्तीसगढ़ पर्यटन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। ट्रायबल टूरिज्म सर्किट के तहत सतरेंगा बोट क्लब एंड रिसॉर्ट का निर्माण कोरबा जिले के सतरेंगा में किया गया है।


Share

Leave a Reply