जंगल में पेड़ पर फांसी से झूलती मिली एक विवाहिता की लाश, मर्ग कायम कर जांच में जुटी पुलिस
रतनपुर। बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के ग्रामीण अंचल बेलतरा के बेल पारा मोहल्ला के अमली भाठा खार के पास पेड़ में एक अज्ञात महिला ने फांसी लगाकर गमछे से आत्महत्या कर लिया| खेत गए आसपास के लोगों ने यह देख कर गांव के सरपंच को सूचना दिया तब तक काफी भीड़ हो चुकी थी, जहां पर परिजन भी पहुंच गए थे उन्होंने मृतिका को बसहा निवासी के रूप में पहचान किया। जिसके पश्चात रात में रतनपुर थाने में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई तब रतनपुर पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच में जुट गई।
सोमवार सुबह रतनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर परिजनों ने बताया कि मृतिका भवानी गोड़ पति अजय गोड़ उम्र 20 वर्ष बसहा की निवासी है। जिसका एक 2 वर्षीय करीब बच्चा भी है जोकि अज्ञात कारणों से बेलतरा के बेल पारा अमली भाठा खार के खेत में स्थित पेड़ पर गमछे से फ ांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है खेत गए लोगों ने सायं काल यह देख कर गांव के सरपंच के साथ आसपास के लोगों को सूचना दिया जिसके पश्चात यह बात धीरे-धीरे पूरे गांव में फैल गई महिला घर में नहीं थी इसलिए परिजन भी उसे ढूंढ रहे थे उन्हें पता चला कि एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है तब वह घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर से रतनपुर थाने में गांव के मुखिया के साथ पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराया तब रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई वही सोमवार सुबह वह घटनास्थल पर पहुंची। जहां पर गांव के सरपंच के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ किया जिसके पश्चात परिजन भी पहुंच गए जहां पर उनसे भी पूछताछ कर पेड़ पर से शव को नीचे उतरवाया गया। जहां पर गांव वालों के समक्ष पंचनामा बयान लेकर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रतनपुर मरचुरी भेज दिया गया है वहीं इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है।




