BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

अस्पताल से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए शिक्षक का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

अस्पताल से रहस्यमयी तरीके से गायब हुए शिक्षक का मिला शव, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
Share

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर अस्पताल से रहस्यमयी ढंग से लापता हुए बीमार शिक्षक का शव बरामद किया गया है। शव बरामदगी के बाद प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे हत्या मानते हुए घटना की जांच कर रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक रामधनी यादव (57) निवासी ग्राम जौराही प्राइमरी स्कूल में प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ थे। बताया गया कि शिक्षक रामधानी की 30 मई को अचानक तबीयत खराब हो गया थी। जिसके बाद अचेत अवस्था में उन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। वाड्रफनगर अस्पताल में 30 मई की रात भर्ती होने के बाद 24 घंटे तक अस्पताल में उनका इलाज चलता रहा, लेकिन 1 मई की रात वो अचानक अस्पताल से गायब हो गये। गायब होने के बाद मंगलवार की देर शाम को अस्पताल से करीब 2 किलोमीटर दूर रजखेता स्थित कुएं के पास उसका नग्न शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद उसकी मौत की वजह का पता चल पायेगा। फिलहाल पुलिस मृतक के अस्पताल से गायब होने और घटना स्थल तक कैसे पहुंचे इसका पता लगाने का प्रयास कर रही है।


Share

Leave a Reply