शराब की ऐसी लगी लत की ज्यादा पिने से हो गई मौत, जाने पूरी खबर
महासमुंद। अधिक शराब सेवन से एक युवक की मौत हो गई। सरायपाली पुलिस ने बताया कि कोटेनदरहा निवासी श्रवण दीवान की लाश मिली। परिजनों ने बताया कि श्रवण शराब पीने का आदी था। वह बिना खाना खाए नशे में सोया था फिर नहीं उठा। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।




