नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

दोस्तों के साथ डैम में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत, जाने पूरी खबर

 दोस्तों के साथ डैम में नहाने गए एक बालक की डूबने से मौत, जाने पूरी खबर
Share

जगदलपुर। नगरनार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कल्चा के झरनीगुड़ा डैम में नहाने गए तीन बालकों में से एक बालक 08 वर्षीय जगमोहन डूब जाने से लापता हो गया है। जिसकी सूचना उसके साथियों ने परिजनों को देने के बाद नगरनार पुलिस तत्काल मौके पर गोताखोर को लेकर डूबे हुए बालक की देर शाम तक खोजबीन करती रही लेकिन डूबे हुए बालक का पता नही चल पाया है|

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कल्चर के निवासी 08 वर्षीय जगमोहन अपने तीन दोस्तों के साथ दोपहर 12 बजे घर से करीब 02 किलोमीटर दूर झरनीगुड़ा डैम में नहाने गया था। यहां नहाने के दौरान बाकी साथी नहाकर बाहर निकल गए लेकिन जगमोहन नहीं निकला वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों में जगमोहन को आवाज लगा कर बुलाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला, इसके बाद उसके साथी जगमोहन के घर पहुंचे और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंचकर बालक की तलाश करती रही लेकिन अंधेरा होने के चलते खोजबीन बंद करनी पड़ी।

नगरनार थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले लेने बताया कि दिन भर गोताखोरों के माध्यम से बच्चे की तलाश की जाती रही लेकिन अंधेरा होने के कारण खोजबीन रोकनी पड़ी सुबह गोताखोरों के माध्यम से पुन: डूबे हुए बच्चे की तलाश की जाएगी।

 



Share

Leave a Reply