BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पिकनिक मनाने गये एक युवक की पानी में डूबने से मौत, पढ़े पूरी खबर

पिकनिक मनाने गये एक युवक की पानी में डूबने से मौत, पढ़े पूरी खबर
Share

कोरबा। पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने पहुंची युवकों की टोली में शामिल स्याहीमुड़ी के युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई है। प्रतिबंध के बावजूद सतरेगा में पिकनिक मनाने लोग पहुंच रहे हैं। इसी दौरान गुरुवार को पिकनिक मनाने गए पांच युवकों की टोली में से एक युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। गोताखोर की मदद से युवक का शव पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन सवाल ये उठता है की जब जिला दंडाधिकारी द्वारा पिकनिक स्पॉट को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है, तो पिकनिक स्पॉट गुलजार कैसे हो रहे है। अनुमति नही होने के बावजूद लोग वहां पिकनिक मनाने कैसे पहुंच रहे। सतरेगा की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों के कंधों पर है। क्या उनके द्वारा भी इस संबंध में घोर लापरवाही बरती गई है। देखना यह है कि प्रशासन युवक की मौत के बाद पिकनिक स्पॉट को कड़ाई से बंद करेगा या यह सब ऐसे ही चलता रहेगा।
पर्यटन स्थल सतरेंगा में पिकनिक मनाने पहुंची युवकों की टोली में शामिल स्याही मुड़ी के युवक की पानी में डूब जाने से मौत हो गई है। मृतक का नाम राजू प्रसाद 23 वर्ष है। बताया जा रहा है घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने गोताखोर की मदद से सतरेंगा डुबान से शव को बाहर निकलवाया। पिकनिक मनाने के दौरान भोजन से पहले सभी युवक डुबान में नहाने उतरे थे। घटना के बाद युवकों मे हड़कंप मच गया। इस घटना की जानकारी मिलने पर स्याही मुड़ी बस्ती में शोक की लहर दौड़ गई। अस्पताल पुलिस चौकी ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। मृतक के साथ गए अन्य युवकों ने बताया कि उनके अलावा भी कई अन्य लोग वहां पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इस संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक राहुल देव ने बताया कि पिकनिक मनाने में प्रतिबंध लगाया गया है। इसके बावजूद कुछ लोग चोरी छुपे पीछे के रास्ते से दुकान क्षेत्र में जा रहे हैं। इनके खिलाफ लॉकडाउन एक्ट के उल्लंघन के तहत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जाती है। पूर्व में सतरंगा के आसपास और अस्थाई रूप से पुलिस बल की तैनाती की गई थी, लेकिन लॉकडाउन लागू होने के बाद यहां से पुलिस की टीम हटा ली गई थी। आगे उच्चाधिकारियों से चर्चा कर फिर से बल की तैनाती की जाएगी। वन विभाग से भी वहाँ गार्ड की ड्यूटी लगाने कहा जायेगा। 


Share

Leave a Reply