अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीट में लिखा-छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है। हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे, ऊं शांति।
छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री श्री अजीत जोगी का निधन छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए एक बड़ी राजनीतिक क्षति है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 29, 2020
हम सभी प्रदेशवासियों की यादों में वो सदैव जीवित रहेंगे।
विनम्र श्रद्धांजलि।
ॐ शांति:




