लॉक डाउन के बावजूद घर में चल रहा था सगाई का कार्यक्रम, मामला हुआ दर्ज
धमतरी| कोरोना वायरस से बचने के लिए सरकार कई अहम प्रयास कर रही है साथ ही अलर्ट भी जारी कर दिया गया है उसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे है| आपको बता दे की लॉक डाउन के बाद भी शासन के आदेश की अवेलहना करने वाले दो अन्य खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इस तरह अब तक धमतरी जिले में धारा 188 के तहत चार लोगों पर प्रकरण दर्ज हो चुका है।
पढ़िए पूरी खबर-
ज्ञात हो कि कोरोना वायरस का संक्रमण देश में लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए केंद्र सरकार ने पूरे देश में लॉक डाउन कर दिया है। अगले 15 अप्रैल तक आवश्यक वस्तुओं की दुकान को छोड़कर सभी तरह के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, शासकीय -अर्द्धशासकीय अफसरों को बंद कर दिया गया है। शादी-ब्याह जैसे कार्यक्रमों पर भी मनाही है। शासन ने कोरोना वायरस के चैनल को तोड़ने के लिए यह कड़ा फैसला लिया बग्य है। इसके बावजूद कुछ लोग नियमों को तोड़ने से बाहर नहीं आ रहे हैं। पुलिस ने ऐसे लोगों को सबक सिखाने शुरू कर दिया है। पार्षद ज्योति वाल्मीकि की शिकायत पर पुलिस ने महिला रेखा धीवर के खिलाफ धारा 188 के तहत जुर्म दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि उसने अपने घर में सगाई कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ इकट्ठा कर लिया था। इसी तरह ग्राम संबलपुर में वर्कशॉप संचालक मो. फिरोज खान के खिलाफ कार्रवाई की गई है वह अपनी शॉप खोल कर काम कर रहा था। उल्लेखनीय है इससे पहले पुलिस ने गोल बाजार में एक होटल वेबसाइट हेमंत कुमार शांडिल्य के खिलाफ कार्रवाई की थी।
उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाई-
आईटीआई भावेश गौतम ने बताया कि लॉकडाउन के दरमियान नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नागरिकों से अपील है कि वे शासन के निर्देशन का पालन करें।




