नलों से आ रहा गंदा पानी: विधायक विकास उपाध्याय ने जोन कमिश्नर के साथ किया कई वार्डों का दौरा
रायपुर। रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय ने क्षेत्र में आ रहे गंदे पानी की शिकायत पर विधायक विकास उपाध्याय ने त्वरित कदम उठाते हुए आज जोन कमिश्रर के साथ क्षेत्र के कई वार्डों का निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।
विधायक श्री उपाध्याय ने क्षेत्र की जनता द्वारा नलों से गंदा पानी और पीलिया जैसे घातक बीमारी के अंदेशा के मद्देनजर इस समस्या का त्वरित समाधान ढूंढने आज नगर निगम जोन कमिश्नर दिनेश कोसरिया एवं जोन पांच के कमिश्नर के साथ अपने क्षेत्र के कई वार्डों का दौरा कर वस्तुस्थिति की जानकारी ली और आमजनों से प्रत्यक्ष मुलाकात की। विधायक श्री उपाध्याय आज सुबह क्षेत्र के आमापारा, स्वीपर कालोनी,समता कालोनी,चौबे कालोनी,मेक कॉलेज के पास,आजाद चौक,मंगल बाजार,जनता कालोनी,एकता नगर,बम्लेश्वरी नगर,पहाड़ी चौक,आदर्श नगर,अम्बेडकर नगर,मुर्रा भट्टी,तिलक नगर पानी टंकी, विकास नगर, अशोक नगर, मंगल बाजार, गुढिय़ारी आदि क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि कुछ दिनों पूर्व ही विधायक श्री उपाध्याय ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ मिलकर क्षेत्र के आमापारा, स्वीपर कालोनी में स्वास्थ्य कैम्प कर वार्ड में आ रहे गंदे पानी की समस्या को दूर कराया था। आमजनों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए वे आज पुन: आमापारा, स्वीपर कालोनी के साथ अन्य वार्ड का दौरा कर स्थिति का आंकलन किया। निरीक्षण के दौरान उपाध्याय ने निगम अधिकारियों से गंदे पानी की समस्या का त्वरित निराकरण कराने का भी निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आमजनों की समस्याओं को भी गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को इसके जल्द निराकरण का निर्देश भी दिया। उपाध्याय ने आज मेक कॉलेज के पास, आमापारा, स्वीपर कालोनी,समता कालोनी, चौबे कालोनी, रामकुंड, तिलक नगर पानी टंकी, जनता कालोनी, एकता नगर, बम्लेश्वरी नगर, आदर्श नगर, पहाड़ी चौक, अम्बेडकर नगर,विकास नगर,अशोक नगर,मुर्राभट्टी,गुढिय़ारी का किया गया निरीक्षण एवं निरीक्षण कर अधिकारियों को जल्द से जल्द आरहे गंदे पानी की समस्या को हल करने कहा जिससे आम जनता को स्वस्छ एवं साफ पानी मिल सके ।




