BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शराब बेचे जाने की पुलिसिया मुखबिरी शक के कारण बढ़ा विवाद, पति -पत्नी की हत्या

 शराब बेचे जाने की पुलिसिया मुखबिरी शक के कारण बढ़ा विवाद, पति -पत्नी की हत्या
Share

भिलाई। शहर के खुर्सीपार थाना क्षेत्र के केएलसी में बीती रात मुखबिरी के शक में शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने तलवार से पति व पत्नी सहित उनके बेटे पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल दंपति व उनके बेटे को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पति पत्नी की मौत हो गई। वहीं बेटे की हालत गंभीर है। मामले में खुर्सीपार पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।
 
 
मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की बताई जा रही है। केएलसी निवासी राजेश अवस्थी व माधवी अवस्थी का विवाद आकाश शर्मा उर्फ गोली से हुआ था। विवाद का कारण मुखबिरी को माना तजा रहा है। दरअसल लॉकडाउन के दौरान शराब की अवैध बिक्री के आरोप में महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट की कार्रवाई हुई थी। इसके कारण महिला को जेल जाना पड़ा था। कुछ दिन पहले ही महिला जेल से छुटी है और इन्हें आकाश शर्मा पर मुखबिरी का शक था। बीती रात राजेश व माधवी अपने बेटे के साथ आकाश शर्मा के घर पहुंचे और इसी बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। आकाश शर्मा ने घर से तलवार निकाली और दंपति सहित उनके बेटे पर वार कर दिया।
 
 
सूचना मिलते ही मौके पर खुर्सीपार पुलिस पहुंची और घायल दंपत्ति व उसके बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहीं आरोपी आकाश शर्मा उर्फ गोली को गिरफ्तार कर लिया। इधर अस्पताल में घायल दंपति की मौत हो गई वहीं बेटे सत्यनारायएण अवस्थी की हालत गंभीर है। खुर्सीपार पुलिस के मुताबिक पहले भी दोनों पक्षों में कई बार विवाद और मारपीट हो चुकी है। वहीं आरोपी गोली का कहना है कि राजेश व माधवी के बेटे उसे मारने के लिए दौड़ रहे थे। अपने बचाव के लिए वह घर गया और तलवार लेकर बाहर आया और तीनों पर हमला किया था।


Share

Leave a Reply