रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा शंकर नगर वार्ड में मास्क, चॉकलेट एवं ब्रिटेनिया चिप्स का वितरण
रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ़ रायपुर ग्रेटर द्वारा रविवार, 20 दिसंबर 2020 को शंकर नगर स्थित यादवपारा बस्ती के बच्चों को ब्रिटेनिया चिप्स, चॉकलेट एवं बस्ती के निवासियों को मास्क क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता द्वारा वितरित किया गया। सभी बच्चों में ब्रिटेनिया चिप्स एवं चॉकलेट पाकर हर्ष व्याप्त हुआ और उनके माता पिता के लिए मास्क दिया गया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ऋषि गुप्ता, राम प्रजापति, रंजन नथानी, रविकांत यादव, राजेश चौरसिया, प्रीतपाल अरोरा, पूजा अग्रवाल, मिताली यादव एवं हरीश सिंघानिया सहित बस्ती के निवासी उपस्थित थे।





