CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के 14 दूकानों के लिए जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसायटी ने निविदा जारी किया

रायपुर के अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड के 14 दूकानों के लिए जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसायटी ने निविदा जारी किया
Share

रायपुर। बालाजी स्वामी ट्रस्ट दूधाधारी मठ अंतर्राज्यीय बस स्टैण्ड भाठागांव रायपुर के भूतल में उपलब्ध स्थान पर लगभग 8x6 वर्गफीट के 14 दूकानों के लिए रायपुर जिला शहरी सार्वजनिक सर्विस सोसायटी ने निविदा क्रमांक 83038 8 सितम्बर को जारी किया है, जिसकी निविदा शुल्क राशि रू.5900.00 एवं अमानत राशि रु 20000.00 रू रखा गया है, जो की बस ऑपरेटरों के लिए है। जिसमें जिन बस ऑपरेटरों के पास 3 बस या उससे अधिक बस है तथा जिनका वार्षिक टर्नओवर 30 लाख रूपये है एवं जिनके पास छ.ग. रजिस्ट्रेशन की बसें है वो भाग ले सकते है। इन दूकानों का ऑफसेट प्राईज राशि रू. 90.00/ प्रति वर्गफीट प्रति माह रखा गया है। कोई भी बस ऑपरेटर इन सभी दुकानों के लिए निविदा दर प्रस्तुत कर सकता है लेकिन केवल 1 ही दुकान का आबंटन निविदाकार को किया जावेगा। जिस भी निविदाकार के द्वारा अधिकतम दर प्रस्तुत किया जावेगा उन्हें दूकान आबंटित कर दी जावेगी।

इसी प्रकार बस स्टैण्ड के भूतल प्रथम तल एवं द्वितीय तल में स्थित दूकानों के लिए निविदा क्रमांक 83037 8 सितम्बर को जारी किया गया है जिनमें कुल 26 दुकाने है एवं 8 कियोस्क है। दुकानों की साईज लगभग 435.72, 158.77, 776.62, 638.72, 208,61, एवं 81.37 वर्गफिट का है जिनमें से कुछ दूकान की उंचाई डबल है जिनका ऑफसेट प्राईज 110. 00 रू. प्रति वर्गफीट प्रतिमाह रखा गया है तथा अन्य दूकानों का ऑफसेट प्राईज राशि रु. 800 से 90 रु. के मध्य रखा गया है। कोई भी निविदाकार सभी 34 दूकानों के लिए निविदा में भाग लेकर सभी दूकानों को प्राप्त कर सकता है। इसमें निविदा शुल्क की राशि रू. 5900.00 एवं अमानत राशि रु. 5.00 लाख रखा गया है, जो की किसी 1 दूकान के लिए निविदा करने या सभी 34 दूकानों के लिए निविदा करने के लिए समान है। इसमें किसी भी तरह की शर्त नहीं रखी गई है।

बस स्टैण्ड की द्वितीय तल में स्थापित 19 डोरमेट्री हेतु निविदा क्रमांक 82957 7 सितम्बर को जारी किया गया है। सभी डोरमेट्री को मिलाकर कुल जगह 9140.00 वर्गफिट है, जिसके लिए राशि रू.30 लाख प्रति वर्ष ऑफसेट प्राईज रखा गया है। निविदा शुल्क की राशि रू. 5900.00 एवं अमानत राशि रू. 10 लाख रखा गया है। इस निविदा में भाग लिए जाने के लिए निविदाकार को होटल (लॉज), हॉस्टल आदि संस्थान चलाए जाने का अनुभव होना चाहिए तथा उनका वार्षिक टर्नओवर 1 करोड़ का होना चाहिए।



Share

Leave a Reply