दूसरो की शांति के लिए अशांत होना ही एक सच्ची साधना है- चरणदास महंत
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज ट्वीट कर आधुनिक युग के महान साहित्यकार, शीर्षस्थ कवि एवं उत्कृष्ट समालोचक, साहित्य एवं संस्कृति के अप्रतिम व्याख्याकार पद्मविभूषित आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन किया है
डॉ. महंत ने उनकी पंक्ति को याद करते हुए ट्वीट में लिखा है कि स्वयं की शांति के लिए तपस्या करना दुनिया का सबसे बड़ा स्वार्थ है। दूसरो की शांति के लिए अशांत होना ही एक सच्ची साधना होती है।
"स्वयं की शांति के लिए तपस्या करना दुनिया का सबसे बड़ा स्वार्थ है। दूसरो की शांति के लिए अशांत होना ही एक सच्ची साधना होती है।"
— Dr.Charan Das Mahant (@DrCharandas) August 19, 2020
पद्म भूषण से सम्मानित हिन्दी निबन्धकार, आलोचक और उपन्यासकार आचार्य #हजारी_प्रसाद_द्विवेदी जी की जन्म जयंती पर उन्हें सादर नमन करता है। pic.twitter.com/NBGPtQb6Bc




