BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने में न हो जल्दबाजी, राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण चरम पर

 राज्य में शैक्षणिक संस्थानों को खोलने में न हो जल्दबाजी, राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण चरम पर
Share

रायपुर। राज्य में शैक्षणिक संस्थानों के बंद ताले कब खुलेंगे इसके लेकर अभी भी संशय कायम है। इधर राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई ऐसा संकेत नहीं मिला है जिसे लेकर यह कहा जा सके कि शैक्षणिक संस्थानें जल्द खुलेंगी। वहीं पूर्व में स्कूल शिक्षा मंत्री भी यह कह चुके हैं कि स्थिति की समीक्षा और अधिकारियों से राय-शुमारी के बाद ही इस मुद्दे पर कोई निर्णय लिया जाएगा। 

राज्य में कोरोना संक्रमण के चलते सभी तरह की शैक्षणिक संस्थानों के संचालन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। इधर राज्य सरकार द्वारा कल बसों के संचालन की अनुमति जारी किए जाने के बाद से ही राजधानी में यह अटकले तेज हो गई थी कि अब जल्द ही स्कूलों को खोलने का भी आदेश आएगा। लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह कहना काफी जल्दबाजी होगी कि राज्य के अंदर स्कूल खोले जाने और मासूमों को स्कूल भेजने के लिए माहौल अनुकूल हो गया है। राज्य में इस समय कोरोना संक्रमण अपने चरम पर है। ऐसे में नौनिहालों को यदि स्कूल भेजा गया तो यह एक बड़ी चूक होगी। यही नहीं यदि वर्तमान में 01 जुलाई से स्कूल खुलने का आदेश जारी कर दिया गया तो स्थिति नियंत्रण से बाहर हो सकती है। प्रदेश में इस समय कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार फूंक-फूंककर कदम रख रही है, यदि ऐसे समय में स्कूल खोलने में हड़बड़ी की गई तो आने वाले समय में स्थिति कितनी भयावह होगी इसकी कल्पना करने से भी मन सिहर जाता है। बहरहाल राज्य के स्कूल शिक्षामंत्री पहले भी यह कह चुके हैं कि शैक्षणिक संस्थानों को खोलने को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं की जाएगी। स्थितियों का आंकलन करने, विशेषज्ञों से राय लेने तथा परिस्थितियां अनुकूल होने पर ही शैक्षणिक संस्थानों को खोलने की अनुमति दी जाएगी। इसके पहले एक बैठक होगी जिसमें राज्य के अंदर की मौजूदा परिस्थितियों का आंकलन किया जाएगा और विचार-विमर्श के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।


Share

Leave a Reply