नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

गणेश मंदिर की दानपेटी हुई चोरी, दानपेटी से पैसे निकालकर चोरों ने फेंका दानपेटी

गणेश मंदिर की दानपेटी हुई चोरी, दानपेटी से पैसे निकालकर चोरों ने फेंका दानपेटी
Share

जगदलपुर। शहर के धरमपुरा इलाके के तिलक नगर कॉलोनी में स्थित गणेश मंदिर में देर रात चोरों ने मंदिर के अंदर रखी दानपेटी पर अपना हाथ साफ कर लिया और दानपेटी से पूरे पैसे निकालते हुए परिसर में ही दानपेटी को फेंक दिया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि चोरों ने मंदिर के चैनल गेट को तोड़ते हुए प्लाई के दरवाजे को भी तोड़ दिया और मंदिर के अंदर रखे दान पेटी को बाहर ले जाकर उसे तोड़कर उसमें से सारे पैसे निकाल लिए। पुलिस आसपास के घरों में लगे सीसीटीवी की मदद से आरोपियों की पतासाजी कर रही है। 

परपा के थाना प्रभारी बुधराम नाग ने बताया कि सीसीटीवी के माध्यम से तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी इस मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा चुका है। इसलिए पुलिस आदतन अपराधी और अन्य संदिग्ध लोगों की भी धरपकड़ कर रही है। फिलहाल पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पतासाजी में जुट गई है।


Share

Leave a Reply