CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दहेज प्रताडऩा: नवविवाहिता को ले जाने 10 लाख रुपए की मांग, थाने में दर्ज हुआ मामला

 दहेज प्रताडऩा: नवविवाहिता को ले जाने 10 लाख रुपए की मांग, थाने में दर्ज हुआ मामला
Share

कोरबा। ससुराल में पति समेत सभी ससुरालियों की ओर से दहेज के लिए प्रताडि़त किए जाने से परेशान एक नवविवाहिता मायके में आ गई। जिसे ले जाने के लिए ससुरालीजनों ने 10 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद पुलिस ने दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर लिया है।

कुसमुंडा के आदर्शनगर निवासी शांतिलाल पाटले की बेटी मंजूलता की शादी करीब डेढ़ साल पहले बरबसपुर के संजय कुमार हरवंश से हुई। पुलिस के मुताबिक शादी से दो दिन पहले ही दूल्हे ने बुलेट मांगी। कन्यादान करते हुए परिवार ने अन्य सामान व जेवरात के साथ बुलेट भी दी। शादी होकर मंजूलता ससुराल पहुंची तो वहां 3-4 दिन बाद उसके पति संजय, सास करन बाई, ननंद रितू, देवर अजय, डेढसास उमा मिश्रा, ससुर रेशम लाल दहेज में 10 लाख रुपए मांगकर लाने को कहते हुए प्रताडि़त करने लगे। खाना बनाना नहीं आता, चरित्रहीन कहने के अलावा अन्य बहाने से मारपीट कर प्रताडि़त किया जाने लगा। गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात करा दिया गया। बीमार पडऩे पर भी अस्पताल नहीं ले जाया गया। इस कारण 8 माह पहले मंजूलता के पिता शांतिलाल और भाई संदीप कुमार उसके ससुराल पहुंचे। जो उसे इलाज कराने ले गए। इसके बाद से मंजूलता मायके में थी। जहां कई बार पति संजय समेत ससुराल के लोग पहुंचे। जो उसे वापस ससुराल ले जाने के लिए 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। परेशान होकर मंजूलता ने ससुरालियों के खिलाफ  रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने मामले में आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply