डा.रमन सिंह अजीत जोगी को देखने पहुंचे अस्पताल, डाक्टरों से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में ली जानकारी
रायपुर। हृदयघात के बाद कोमा में चले गये छत्तीसगढ़ के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का हाल लेने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डा.रमन सिंह आज अस्पताल पहुंचे। यहां उन्होंने डाक्टरों से श्री जोगी के स्थिति की जानकारी ली।
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आज नारायणा अस्पताल पहुंचे, जहां वे जोगी का इलाज कर रहे डॉक्टरों से जोगी के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली। डा.सिंह ने जोगी का स्वास्थ्य जल्द ठीक होने की ईश्वर से कामना की और कहा कि वे बहुत ही जल्द ठीक होकर फिर से प्रदेश के लोगों की सेवा करेंगे।




