BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

ड्रग्स मामला: आज रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत का आखिरी दिन, राहत मिलने की उम्मीदें कम

 ड्रग्स मामला: आज रिया चक्रवर्ती की न्यायिक हिरासत का आखिरी दिन, राहत मिलने की उम्मीदें कम
Share

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत मामले में ड्रग्स को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती की मुश्किलें अभी कम होती नजर नहीं आ रही हैं। ड्रग्स की खरीद को लेकर गिरफ्तार की गईं रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और 18 अन्य आरोपियों की आज न्यायिक हिरासत में रहने की अवधि खत्म हो रही है। 
 
 
पिछली सुनवाई में विशेष अदालत ने रिया चक्रवर्ती के न्यायिक हिरासत की अवधि को छह अक्तूबर तक बढ़ा दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि अभी रिया चक्रवर्ती के मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। एनसीबी रिया चक्रवर्ती और बाकी 18 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 14 दिन और बढ़ा सकती है। 
 
 
इसके अलावा रिया चक्रवर्ती की ओर से जमानत के लिए दायर की गई याचिका पर भी आज हाईकोर्ट से फैसला आ सकता है। वहीं, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया चक्रवर्ती, शौविक चक्रवर्ती और अन्य 18 आरोपियों की जमानत याचिका पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा है कि इनकी जमानत याचिका को खारिज किया जाए। 

 
एनसीबी ने कहा कि समाज को, खासकर युवाओं को कड़ा संदेश दिए जाने की जरूरत है कि वो नशीले पदार्थों के सेवन से बचें। अगर वो ऐसा करेंगे तो उनके साथ भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। बता दें कि आठ सितंबर को एनसीबी ने कई दौर की पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था। 

 
अगर रिया चक्रवर्ती इस मामले में दोषी पाई जाती हैं तो उन्हें दस साल तक की सजा हो सकती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की जांच कर रही है। एनसीबी को इस जांच में कई अहम सुराग भी मिल हैं, इसलिए अब तक एनसीबी ने 17 गिरफ्तारियां की हैं। 


Share

Leave a Reply