नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शराबी पिता की पुत्र ने की डंडे से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

  शराबी पिता की पुत्र ने की डंडे से पीट-पीट कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Share

कोरबा। आदतन शराबी पिता से परेशान पुत्र का गुस्सा उस वक्त सातवें आसमान पर चढ़ गया, जब वह बार-बार समझाइश के बाद भी शराब के नशे में घर पहुंचा। घर खर्च के लिए रुपए नहीं देता था और पूरी कमाई नशे में उड़ा देता था। नाराज पुत्र ने उसकी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। अंदरूनी गंभीर चोंट आने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद घबराया पुत्र पिता की मौत को स्वाभाविक बता कर पुलिस को गुमराह करने लगा। सख्ती से पूछताछ की गई, तो वह टूट गया और गुनाह कबूल कर लिया।

घटना दर्री थाना क्षेत्र की है, यहां केंदईखार धनवार मोहल्ला में रहने वाला रामेश्वर कर्माकर 50 वर्ष दो नवंबर की शाम नशे की हालत में घर पहुंचा। उस वक्त उसका पुत्र दिलहरण कर्मा कर घर के बाहर बैठा था। फिर से शराब पीकर आने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि दिलहरण गुस्से में लाल-पीला हो गया। कमरे के अंदर रखे डंडे से उसने अपने पिता की पिटाई करने लगा। बुरी कदर पीटने की वजह से उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोंटे आई। उपचार की व्यवस्था भी नहीं की गई, तड़पड़ते हुए रात में करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। दूसरे दिन तीन नंवबर को सुबह 11 बजे दिलहरण खुद थाना पहुंच कर पिता की मौत की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि शराब के नशे में उसके पिता जख्मी अवस्था में घर पहुंचे थे। रात को उनकी मौत हो गई। यह बात पुलिस के गले नहीं उतरी और उससे गहन पूछताछ की गई और दिलहरण ने हकीकत बयां कर दी। पुलिस ने हत्या का मामला धारा 302 के तहत पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


Share

Leave a Reply