CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

पानी टंकी में मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में दशहत

पानी टंकी में मिली बुजुर्ग की लाश, इलाके में दशहत
Share

जांजगीर-चांपा । पीने के पानी से उठती दुर्गन्ध की शिकायत के बाद जब पानी की टंकी की जांच की गई, तो उसमें एक बुजुर्ग की लाश तैरते नजर आई। जानकारी जैसे ही बाहर आई, पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पानी में होने की वजह से लाश बुरी तरह फूल गई है, जिसकी वजह से अंदाजा भी नहीं लग पा रहा है कि लाश कितनी पुरानी है।
पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के थाना चंद्रपुर अंतर्गत चंद्रपुर पंचायत का है। यहां के वार्ड 13 में पेयजल आपूर्ति के लिए निर्मित पानी टंकी से पूरे इलाके को जलापूर्ति दी जाती है। लोगों के घरों में पहुंच रहे पानी से अचानक जब दुर्गन्ध आने लगी, तो लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई और शोर मचाना शुरू किया, तब जाकर नगर पंचायत सीएमओ ने पानी टंकी की जांच कराई, तो उसमें एक बुजुर्ग की लाश तैरते नजर आई।


हत्या या आत्महत्या, स्पष्ट नहीं
लाश मिलने की खबर बाहर आते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग को पानी टंकी की ओर जाते या चढ़ते हुए किसी ने नहीं देखा है, जिसकी वजह से सही जानकारी नहीं मिल पा रही है। वहीं यह भी स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल की जा रही है। टंकी के भीतर बुजुर्ग की लाश कैसे पहुंची, यह तो जांच का विषय है। इसके साथ दूसरा बड़ा सवाल यह है कि लाश कितनी पुरानी हो चुकी है। कितने दिनों से लोग लाश पड़े पानी का सेवन कर रहे थे। इसके बाद किस तरह की दिक्कतें लोगों को बर्दाश्त करनी पड़ेगी, जैसे कई अनबुझे सवाल हैं, जिनका जवाब तलाशना बेहद जरुरी है। 



Share

Leave a Reply