BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पोटाली से 3 किमी दूर हुई मुठभेड़ नक्सली कैंप ध्वस्त: देशी राकेट लांचर, बड़ी मात्रा में वायर-केबल नक्सली वर्दी बरामद

 पोटाली से 3 किमी दूर हुई मुठभेड़ नक्सली कैंप ध्वस्त: देशी राकेट लांचर, बड़ी मात्रा में वायर-केबल नक्सली वर्दी बरामद
Share

दंतेवाड़ा। जिले के थाना अरनपुर अंर्तगत पोटाली कैंप से 03 किमी दूर मिर्चीपारा में 15 से 20 नक्सनियों द्वारा एक बैठक लेने की सूचना आज सुबह मिलने पर पोटाली और अरनपुर से डीआरजी/एसटीएफ की टीम बैठक स्थल पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दिया साथ ही नक्सलियों ने सड़क के किनारे लगाए गए दो पाइप बमों को भी सक्रिय कर दिया। जवानों की जवाबी कार्यवाही में अपने को कमजोर पड़ता देख जंगल की आड़ लेते हुए फरार होने में कामयाब हो गये। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ लगभग 20 मिनट तक होने के बाद नक्सली अपने को कमजोर पड़ता देख भाग खड़े हुए।  मुठभेड़ के बाद इलाके की सर्चिंग में मौके से नक्सलियों की दैनिक उपयोग की नक्सल कैम्पिंग सामग्री सहित देशी राकेट लांचर, 02 टिफिन बम, दो पाइप बम बड़ी मात्रा में वायर-केबल नक्सली वर्दी और छाते बरामद की गई है। जवान मुठभेड़ के बाद सुरक्षित रूप से वापस शिविर में लौट आए। मुठभेड़ के दौरान दो एसटीएफ जवानों को मामूली चोटें आई है।


Share

Leave a Reply