BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

लॉक डाउन के दौरान रेलवे के द्वारा पार्सल ट्रेनों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की सुविधा

लॉक डाउन के दौरान रेलवे के द्वारा पार्सल ट्रेनों के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की सुविधा
Share

रायपुर। कोविड-19 (कोरोना वायरस) के संक्रमण को रोकने के मद्देनजर लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्य सामग्री, दवाएं, चिकित्सा आपूर्ति, चिकित्सा उपकरण, खाद्य तेल, आदि आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता को सुनिश्चित करने हेतु रेलवे प्रशासन द्वारा पार्सल गाडियां चलाई जा रही है। इसी कडी में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा 04 विशेष पार्सल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। जिसका विस्तृत विवरण इस प्रकार है:-

00875/ 00876 दुर्ग - छपरा – दुर्ग पार्सल एक्सप्रेस का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, कटनी, सतना, प्रयागराज, मीरपुर, वाराणसी  दिया गया है। एक किवंटल पार्सल की बुकिंग के लिए अनुमानित दर दुर्ग-छपरा के लिए  317 / - रु होगी ।

00873/ 00874 दुर्ग - अंबिकापुर - दुर्ग पार्सल एक्सप्रेस का ठहराव रायपुर, उसलापुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, बिजुरी, बैकुंठपुर रोड दिया गया है। एक किवंटल पार्सल की बुकिंग के लिए अनुमानित दर  दुर्ग- अंबिकापुर के लिए 158 रूपये होगी ।

00871/ 00872 दुर्ग - कोरबा - दुर्ग पार्सल एक्सप्रेस का ठहराव रायपुर, तिल्दा, भाटापारा, बिलासपुर, चंपा दिया गया है, एक किवंटल पार्सल की बुकिंग के लिए अनुमानित दर दुर्ग-कोरबा के लिए  101 /  रूपये होगी।

00881/ 00882 इतवारी - टाटा - इतवारी पार्सल एक्सप्रेस का ठहराव गोंदिया, राजनांदगाँव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, चम्पा, रायगढ़, झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर दिया गया है, एक किवंटल पार्सल की बुकिंग के लिए अनुमानित दर दुर्ग-टाटा के  लिए  191/ - रूपये होगी।

इसके अलावा कल्याण सें शंकराइल(हावड़ा के पास) भी पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनें चलेंगी। यह पार्सल ट्रेन
दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, राउरकेला, टाटा, संकराइल में ठहराव के साथ चलेंगी। प्रति किवंटल पार्सल की बुकिंग के लिए अनुमानित दर  दुर्ग से संकराइल (हावड़ा के पास) और चंगसारी तक के लिए क्रमश: 260 / - और 473 / - रूपए होगी। यह पार्सल ट्रेन मुंबई से शालीमार और वापस भी चलेगी।

इच्छुक पक्ष पार्सल की बुकिंग के लिए मुख्य पार्सल सुपरवाइजर रायपुर (मोबइल नंबर 9752877967) और दुर्ग (मोबइल नंबर 9109112682) से संपर्क कर सकते हैं।


Share

Leave a Reply