BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

शासकीय कार्य में लगे वाहन का फर्जी बिल लगाया, जांच के बाद अपराध दर्ज

शासकीय कार्य में लगे वाहन का फर्जी बिल लगाया, जांच के बाद अपराध दर्ज
Share

रायपुर। शासकीय कार्य में अधिग्रहित इनोवा वाहन का फर्जी बिल एवं अधिकारी का सील लगाकर 71 हजार रुपये से अधिक का बिल पेश कर धोखाधड़ी किये जाने पर तारिणि ट्रेव्लस एवं वाहन चालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नरेश तेम्बुकर 47 वर्ष पिता किशन निवासी एमटीपुल पुलिस लाईन रायपुर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी का इनोवा वाहन क्रमांक सीजी 04-एलपी/3033 को तारणि ट्रेव्लस के संचालक विक्की दूबे एवं वाहन चालक के द्वारा अधिग्रहित कर शासकीय कार्य में लगाया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार तारणि ट्रेव्लस वाहन इनोवा को शासकीय 79 वीं बटालियनवाहनी सिसुबल भुज गुजरात राजेन्द्र कसेरा उप समादेष्टा के पास शासकीय कार्य पर लगाया गया था उपरोक्त वाहन कि अधिक बिल भुगतान हेतू 71 हजार 7 सौ 32 रुपये का फर्जी शील बिल एवं ड्रायवर डायरी में नकली हस्ताक्षर कर बिल पेश किया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट पर जांच के दौरान वाहन का बिल में फर्जी पाये जाने पर तारिणी टे्रव्लस के संचालक एवं वाहन चालक राकेश के खिलाफ धारा 420,467,468,471,472,34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।


Share

Leave a Reply