कांग्रेस सरकार में किसान जितना परेशान है उतना पहले कभी नहीं हुआ: रमन सिंह
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर एक बार फिर ट्वीट कर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में किसान जितना परेशान है उतना पहले कभी नहीं हुआ है।
कांग्रेस सरकार में किसान जितना परेशान है, उतना पहले कभी नहीं हुआ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) January 12, 2021
इस सरकार ने किसानों से दाना-दाना खरीदने और ₹2500 MSP देने का वादा किया था।
लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया, ऊपर से षड्यंत्र कर बिचौलियों को फायदा पहुंचाने खरीदी में अड़ंगा जरूर लगा रही है।#किसान_विरोधी_भूपेश_सरकार
डॉ. सिंह ने कहा कि इस सरकार ने किसानों से दाना-दाना खरीदने और 2500 एमएसपी देने का वादा किया था, लेकिन एक भी वादा नहीं निभाया। उपर से शड्यंत्र कर बिचौलियों को फायदा पहुंचाने खरीदी में अड़ंगा जरूर लगा रही है।




