ससुर और बहू का रिश्ता हुआ शर्मसार, जानिए आखिर क्या है यह पूरा मामला
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आ रही है जहां एक ससुर ने बहू की डंडे से जमकर पिटाई कर दी जिससे बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को डायल 112 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। खल्लारी पुलिस के मुताबिक ग्राम तमोरा निवासी अनिता टंडन पति मनीराम टंडन अपने पति व बच्चों के साथ अलग रहती हैं। घर के बाजू में सास-ससुर भी रहते हैं। 19 अप्रैल की शाम वह काम कर रहीं थीं। उसी दौरान उसे एक पर्स मिला, जिसमें वह सोने की पत्ती (लॉकेट) रखी थी, जो एक साल से नहीं मिल रहा था। पर्स मिलने पर माला को कौन ले गया है बोली तभी उसका ससुर मेहत्तर टण्डन आवाज सुनकर उसके पास आया और किसको सुना रही है कहकर अपशब्द कहते पिटाई कर दी।




