उतई के होटल में लगी भीषण आग, होटल में रखे सिलेंडर हो गए ब्लास्ट
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक आगजनि की घटना सामने आ रही है बता दे की उतई के बाजार चौक स्थित रोशन होटल में भीषण आग लग गई। होटल में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। आग की भीषण लपटों देखते ही देखते पूरे होटल को अपनी चपेट में ले लिया। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां आग बुझाने की कोशिश में लगी हुई है। होटल में रखे सिलेंडर ब्लास्ट होने से आग और तेजी से फैल गई। सिलेंडर ब्लास्ट होने से आसपास के लोग दहशत में आ गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।




