CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की अंतिम सूची जारी

विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती की अंतिम सूची जारी
Share

धमतरी । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र 21 अक्टूबर 2019 को मंगाए गए थे। इस पर मिले आवेदन पत्रों का जिला स्तरीय चयन समिति ने परीक्षण के बाद पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची 14 फरवरी 2020 को जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर अपलोड की गई तथा 24 फरवरी 2020 तक उक्त सूची पर दावा-आपत्ति मंगाए गए थे। उक्त निर्धारित समय में मिले दावा-आपत्तियों का जिला स्तरीय चयन समिति ने जांच कर निराकरण सूची एवं धमतरी जिला सहित अन्य जिले के अभ्यर्थियों की अंतिम पात्र-अपात्र सूची जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। साथ ही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर भी सूची चस्पा की गई है।

बताया गया है कि उक्त दावा-आपत्ति निराकरण सूची प्रकाशन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की वरीयता सूची एवं चयन सह प्रतीक्षा सूची पृथक से प्रकाशित की जाएगी। इसकी सूचना जिले की वेबसाईट www.dhamtari.gov.in और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।



Share

Leave a Reply