CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा, तंबाखू व गुड़ाखू बेचने वाले पांच कारोबारी के यहां पुलिस ने मारा छापा, 27 लाख का सामान जब्त

 प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा, तंबाखू व गुड़ाखू बेचने वाले पांच कारोबारी के यहां पुलिस ने मारा छापा, 27 लाख का सामान जब्त
Share

महासमुंद। सरायपाली पुलिस ने मंगलवार को अलग-अलग दुकान व गोदाम में छापामार कार्रवाई करते हुए 27 लाख रुपए का जर्दायुक्त गुटाखा, तंबाकू व गुड़ाखू जब्त किया है । यह सामान शहर के पांच बड़े थोक व्यापारियों से बरामद की है । बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के पहले व्यापारियों ने बिलासपुर एवं अन्य जिलों से गुटाखा, तंबाकू व गुड़ाखू का स्टॉक रखा था, जिसे लॉकडाउन की अवधि में मनमाने कीमत पर बेच रहे थे । इसकी शिकायत लगातार सरायपाली पुलिस को मिल रही थी । मंगलवार को टीम गठित कर कार्रवाई की गई । पांचों व्यापारियों पर पुलिस ने कोपटा एक्ट के तहत कार्रवाई की है । इधर, कार्रवाई से सरायपाली क्षेत्र में हड़कंप मच गया है । सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शहर के अंदर थोक व्यापारियों द्वारा लॉकडाउन के दौरान नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित जर्दायुक्त गुटखा, तंबाकू व गुड़ाखू बेचने की शिकायत लगातार मिल रही थी । वहीं इन व्यापारियों ने भारी मात्रा में दुकान व गोदाम में गुटखा व तंबाकू रखा है । सूचना पर टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों में छापामार कार्रवाई करते हुए पांच जगहों से भारी मात्रा में तंबाकू, गुटखा व गुड़ाखू जब्त किया है, जिसकी कीमत लगभग 27 लाख रुपए आंकी गई है । उन्होंने बताया कि जब्त सामानों का काउंट देर रात तक जारी था । 

इन व्यापारियों से इतना जब्त 
वार्ड क्रमांक 10 पुरानी बस्ती मंडी रोड सरायपाली निवासी राजेश अग्रवाल पिता रामचंद्र अग्रवाल के दुकान से 2, 85300, वार्ड क्रमांक चार पतेरापाली निवासी दिनेश अग्रवाल पिता रतन लाल के दुकान से 56 हजार, सोनू अग्रवाल पिता जय प्रकाश अग्रवाल के बगईजोर स्थित गोदाम से 46, 432 वार्ड क्रमांक 10 मेन रोड सरायपाली निवासी अजय अग्रवाल पिता भीमसेन अग्रवाल के दुकान से 58,800 एवं वार्ड क्रमांक तीन सरायपाली निवासी रोहित अग्रवाल पिता नत्थू अग्रवाल की दुकान से 17 लाख 51,743 रुपए का जर्दायुक्त गुटखा, तंबाकू व गुड़ाखू जब्त किया है । 

लॉकडाउन के पहले से ही छुपाकर रखे थे व्यापारी 
लॉकडाउन लगने के पूर्व ही थोक व्यापारियों ने जर्दायुक्त गुटखा, तंबाकू व गुड़ाखू की कालाबाजारी करने के लिए स्टॉक में रख लिए थे । इसे वर्तमान में मनमाने कीमत पर बेच रहे हैं । सरायपाली सहित पूरे जिले में गुटखा, तंबाकू व गुड़ाखू के व्यवसाय करने वाले थोक व्यापारियों के पास भारी मात्रा में दुकान व गोदामों में सामान रखा हुआ है । प्रशासन के द्वारा कार्रवाई नहीं करने के कारण इनके हौसले बुलंद है । मंगलवार को सरायपाली में हुई छापामार कार्रवाई से अन्य व्यापारियों में हडकंप मच गया है। 


Share

Leave a Reply