CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका से जबरदस्ती दुष्कर्म, पीडि़ता और उसके परिवार को जान से मारने की देता था धमकी

शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग बालिका से जबरदस्ती दुष्कर्म, पीडि़ता और उसके परिवार को जान से मारने की देता था धमकी
Share

धमतरी। पुलिस अधीक्षक धमतरी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा लंबित मामलों के निराकरण करने के साथ-साथ महिलाओं एवं नाबालिको पर घटित अपराध की सूचना मिलने पर त्वरित कार्यवाही करने समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। 

दिनांक 12/07/2021 को प्रार्थिया लिखित आवेदन देकर थाना सिहावा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि बेलरगांव चांदीपारा निवासी देवेंद्र टंडन उसे बहला-फुसलाकर, प्रलोभन देकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया तथा तुझसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर लगातार शारीरिक शोषण किया। पीडि़ता द्वारा मना करने पर अश्लील गाली गलौज करते हुए उसे तथा उसके परिजनों को जान से खत्म करने की धमकी देकर मारपीट किया तथा उसके मोबाइल को भी पटककर तोड़ दिया। उक्त रिपोर्ट पर आरोपी देवेंद्र टंडन के विरुद्ध धारा 376, 294, 323, 506, 427 भादवि एवं 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने थाना प्रभारी सिहावा को निर्देशित किया। थाना प्रभारी सिहावा नोहर मंडावी ने थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी के सकुनत में दबिश दी, किंतु आरोपी नहीं मिला, जिसकी हरसंभव स्थानों में लगातार पतासाजी की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी देवेंद्र टंडन अपने घर के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर तत्काल उसके सकुनत में दबिश देकर अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया। विवेचना क्रम में उपलब्ध साक्ष्य एवं अपराध स्वीकारोक्ति के आधार पर *आरोपी देवेंद्र कुमार टंडन पिता स्वर्गीय जगन लाल टंडन उम्र 21 वर्ष साकिन ग्राम बेलरगांव थाना सिहावा जिला धमतरी* को विधिवत गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा नोहर मंडावी, सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम बंजारे, आरक्षक अजय नेताम, वीरेंद्र ध्रुव एवं महिला आरक्षक आरती शामिल रहे।


Share

Leave a Reply