BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

CG – 3 डिप्टी रेंजर सहित 11 वनकर्मी गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला..!!

CG – 3 डिप्टी रेंजर सहित 11 वनकर्मी गिरफ्तार, इस वजह से हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला..!!
Share

 सुकमा। छत्तीसगढ़ के तेंदूपत्ता बोनस घोटाला मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तीन डिप्टी रेंजर, वनोपज समिति के सात कर्मियों समेत 11 लोग हैं। सभी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

मामला वर्ष 2021 और 22 का है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को प्रदान किए जाने वाले प्रोत्साहन पारिश्रमिक राशि में डीएफओ,डिप्टी रेंजर,वनोपज समिति के प्रबंधकों ने मिलकर घोटाला किया। मृतकों और ऐसे ग्रामीणों को तेंदूपत्ता संग्राहक बताया गया जिनका तेंदूपत्ता संग्रहण से कोई वास्ता नहीं था। सभी के नाम से तेंदूपत्ता संग्रहण की पारिश्रमिक राशि बना उसे फर्जी दस्तावेजों के सहारे अधिग्रहण कर लिया गया। इसके लिए डीएफओ,डिप्टी रेंजर और वनोपज समिति के प्रबंधकों ने सिंडिकेट बना कर घोटाले को अंजाम दिया।

घोटाले की शिकायत मिलने पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने इसकी जांच शुरू की। साक्ष्य एकत्र होने पर 17 अप्रैल 2025 को सुकमा के तत्कालीन डीएफओ अशोक कुमार पटेल की पहली गिरफ्तारी की गई। जांच आगे बढ़ी तो चार वनकर्मियों और सात वनोपज समिति के प्रबंधकों को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों में सुकमा वनमण्डल के डिप्टी रेंजर चैतूराम बघेल,देवनाथ भारद्वाज और पोडियामी इडिमा उर्फ हिडमा शामिल है। इसके अलावा वनरक्षक मनीष कुमार बारसे और वनोपज समिति के प्रबंधकों में पायम सत्यनारायण उर्फ शत्रु, मोहम्मद शरीफ, सीएच रमना, सुनील नुप्पो, रवि कुमार गुप्ता, आयतू कोरसा और मनोज कवासी भी गिरफ्तार हुए है।

गिरफ्तार आरोपियों को दंतेवाड़ा एसीबी कोर्ट में पेश किया गया और अदालत के आदेश से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच एसीबी कर रही है।। इसमें भविष्य में और भी गिरफ्तारियों की संभावना है।



Share

Leave a Reply