पूर्व सीएम रमन सिंह ने मुख्यमंत्री बघेल पर फिर साधा निशाना: कहा-गोबर खरीदा चार लाख का और प्रचार किया करोड़ों का
रायपुर। गौधन न्याय योजना और गोबर खरीदी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने एक बार फिर से राज्य के मुखिया पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से इस योजना का प्रचार-प्रसार किया गया है, उस हिसाब से इस योजना का नाम प्रचार-प्रसार न्याय योजना रखना ज्यादा उचित होता।
अपने ट्वीटर पर एक संदेश जारी करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर फिर से तीखा हमला कर दिया है। इस बार डॉ. रमन सिंह ने गोबर खरीदी को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। अपने पोस्ट में डॉ. रमन सिंह ने लिखा है- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अविश्वसनीय, अकल्पनीय आर्थिक प्रबंधन देखिए। एक दिन में दो हजार क्विंटल मतलब सिर्फ 4 लाख रूपए का गोबर खरीदा और विज्ञापन व प्रचार-प्रसार में करोड़ों रूपए खर्च कर दिए। योजना का नाम प्रचार-प्रसार न्याय योजना ज्यादा उचित लग रहा है।
ज्ञात हो कि पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह राज्य सरकार पर कोई भी हमला करने से नहीं चूक रहे हैं। राज्य सरकार के प्रत्येक योजना पर वे लगातार सवाल उठाते रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस सरकार की इस योजना की सराहना पूरा प्रदेश और खासकर ग्रामीण अंचल की जनता ज्यादा कर रही है। इसके पूर्व भी शराबबंदी को लेकर और हाल ही में आत्मदाह करने वाले युवक हरदेव सिन्हा की मौत पर भी डॉ . रमन सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधा था।
मुख्यमंत्री @bhupeshbaghel का अविश्वसनीय, अकल्पनीय आर्थिक प्रबंधन देखिए
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 23, 2020
एक दिन में दो हजार क्विंटल मतलब सिर्फ 4 लाख रुपए का गोबर खरीदा और विज्ञापन व प्रचार-प्रसार में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए!
योजना का नाम 'प्रचार-प्रसार न्याय योजना' ज्यादा उचित लग रहा है। pic.twitter.com/AjOHmu27tk




