पूर्व सीएम रमन सिंह ने ट्वीट कर फिर साधा सीएम बघेल पर निशाना: कहा- हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदान कौन
रायपुर। मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले हरदेव सिन्हा की उपचार के दौरान मौत हो गई है। इस घटना के बाद पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर कहा-भूपेश बघेल सरकार, मानसिक बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही। राहुल गांधी बताएं हरदेव सिनहा की मौत का जिम्मेदान कौन है?
पूर्व सीएम डा. रमन सिंह ने राज्य सरकार के मुखिया पर एक बार फिर से निशाना साधा है। गत दिवस मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्महत्या का प्रयास करने वाले युवक हरदेव सिन्हा को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। इसके बाद डा. रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा-कांग्रेस की कुनीति, कुशासन और कुप्रबंधन ने आज प्रदेश के एक युवक की हत्या कर दी। आत्महत्या करने वाले प्रदेश के युवक को भूपेश बघेल सरकार मानसिक बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही। राहुल गांधी बताएं हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदार कौन है? हरदेव को विनम्र श्रद्धांजलि।
कांग्रेस की कुनीति, कुशासन और कुप्रबंधन ने आज प्रदेश के एक युवक की हत्या कर दी।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) July 22, 2020
आत्मदाह करने वाले प्रदेश के युवक को @bhupeshbaghel सरकार 'मानसिक' बीमार कहकर जख्मों पर नमक छिड़कती रही।
@RahulGandhi बताएं हरदेव सिन्हा की मौत का जिम्मेदार कौन है?
हरदेव को विनम्र श्रद्धांजलि! pic.twitter.com/WpdNByWQiH




