पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गोबर को लेकर दिया विवादित बयान, कांग्रेस ने किया पलटवार
रायपुर। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने गोबर को लेकर एक विवादित बयान दिया है, जिस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया है। चंद्राकर द्वारा दिया गया विवादित बयान प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है।
चंद्राकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिन्ह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और प्रदेश की अर्थव्यवस्था में गोबर के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए। अपने ट्वीट में चंद्राकर ने एक तरफ गोबर की फोटो डाली है दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ के राजकीय प्रतीक चिन्ह को डाला है।
छत्तीसगढ़ के वर्तमान राजकीय चिन्ह को नरवा, गरवा, घुरवा, बारी की अपार सफलता और छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था में "गोबर" के महत्व को देखते हुए इसे राजकीय प्रतीक चिन्ह बना देना चाहिए???????????????????? pic.twitter.com/pAbTm6KHMW
— Ajay Chandrakar (@Chandrakar_Ajay) June 26, 2020
चंद्राकर के इस विवादित ट्वीट का कांग्रेस ने पलटवार करते हुए लिखा है कि आपकी सोच को देखकर लगता है कि सरकार की इस योजना से भाजपा के नेताओं को काफी लाभ मिल सकता है, उठाना भी चाहिए। कांग्रेस ने ट्वीट में आगे लिखा है कि दिमाग में भरे गोबर को बेचें, आर्थिक लाभ पाएं, ताकि कुछ अच्छी चीजें भी दिमाग में घुसेगी।




