पूर्व विधायक की हालत में हुआ सुधार, 18 घंटे बाद खोली आंखें
रायगढ़ । भाजपा के कद्दावर नेता व रायगढ़ के पूर्व विधायक व पत्रकार रोशन लाल को इलाज के लिए एयर ऐबुलेंस से दिल्ली स्थित मेंदाता अस्पताल ले जाया जाएगा। आज उनकी हालत में काफी सुधार देखा गया है। मंगलवार की दोपहर वे पूर्व कलेक्टर और भाजपा नेता ओपी चौधरी के घर में सीढिय़ों से गिरने से गंभीर रुप से घायल हो गए थे। उन्हें जिंदल फोर्टिज अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां न्यूरों सर्जन डॉ.पाढी़ ने उनका इलाज किया। यह हादसा कल दोपहर 3:30 बजे के लगभग उस समय हुआ था जब भाजपा नेता ओपी चौधरी के बांयग स्थित घर पर मिलने गए थे। जहां वे फस्ट फ्लोर से नीचे उतर रहे थे तो अकस्मात उनका पैर सीढिय़ों पर फिसला और वे सर के बल नीचे गिर गए। जिसके कारण उन्हें सिर में सांघातिक चोट आई है। तत्काल उन्हें जिंदल अस्पताल लाया गया और सघन इलाज आरंभ किया गया। रोशनलाल के साथ हुए हादसे की खबर जैसे ही लोगों को मिली तो उनके स्वास्थ्य की खबर लेने शुभचिंतक पार्टी नेता व इष्ट मित्र अस्पताल पहुंचने लगे। जिनमें ओपी चौधरी, गिरधर गुप्ता, उमेश अग्रवाल, विकास केडिया, अनूप रतेरिया, हेमंत थवाईत के अलावा दर्जनों लोग थे। रोशनलाल के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार आज उनके स्वास्थ में आशाजनक सुधार नजर आया है। हादसे के 18 घंटे बाद उन्होने आंखें खोली और हाथों में भी हरकत हुई। बेहतर इलाज के लिये उन्हें दिल्ली ले जाने का फैसला कल ही ले लिया गया था, लेकिन रात होने की वजह से एयर ऐबुलेंस का रायगढ़ आना संभव नहीं हो सका। आज भी सुबह दिल्ली में छाए कोहरे की वजह से देर शाम एयर ऐबुंलेस रायगढ़ पहुंचेगी। रोशनलाल के स्वास्थ्य को लेकर प्रदेश के कई भाजपा नेता विधायको व सांसदों ने चिंता व्यक्त करते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की हैं।




