CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, सरस्वती नगर थाना में एफआईआर दर्ज...

नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, सरस्वती नगर थाना में एफआईआर दर्ज...
Share

रायपुर । राजधानी में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है। यह मामला 2018-19 का है, जब आरोपी ने नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़ितों से लगभग 19 लाख रूपए ऐंठ लिए। इस मामले में एसएसपी से शिकायत के बाद सरस्वती नगर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार आरोपी जीवमंगल सिंह टंडन के खिलाफ सरस्वती नगर थाने में 19 लाख रुपयों की धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि मामला वर्ष 2018-19 का है जब आरोपी जीवमंगल सिंह ने मो.उमर, मो.जावेद,अब्दुस समद, अशोक यादव, कासिफ इकबाल,अब्दुल वदूद से एम्स अस्पताल में सुपरवाइजर पद, एससीसीएल, बीएसपी सहित अन्य जगहों पर नौकरी लगाने के नाम पर कुल 19 लाख रूपए ऐंठे है। आरोपी जीवमंगल सिंह ने फ़र्ज़ी अपॉइंटमेंट लेटर भी प्रार्थियो को ज़ारी किया था।
इसके बाद जब नौकरी नहीं लगी और समय बढ़ता गया, तब प्रार्थियो ने आरोपी जीवमंगल पर दबाव बनाया। जिसके बाद उल्टा जीवमंगल ने ही अपनी ऊंची पहुँच की धौंस दिखाते हुए सब को थाने में अंदर करवा देने की बात कही। आरोपी ने खुद को नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को 40 लाख रुपए देकर चुनाव में जीताना बताया है। साथ ही बलरामपुर कलेक्टर को अपना दोस्त बताया और बाउंड्री वॉल का कार्य दिलाने का नाम पर भी डेढ़ लाख रुपए ऐंठ लिए। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
 



Share

Leave a Reply