रकम दुगुनी करने का झांसा देकर लोगों से लाखों की धोखाधड़ी, मामला दर्ज
रायपुर। लोगों को झांसा देकर मूल रकम दुगुनी करने का प्रलोभन देकर अपराध करने की घटनाओं में संगठित गिरोह द्वारा लगातार वारदात की जा रही है। खरोरा थाना से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी एस कुमार पिता जीवनलाल को आरोपी कमल देवांगन पिता जागेश्वर देवांगन, विकास, झालाराम पदमवार निवासी ग्राम घीवरा खरोरा द्वारा प्रार्थी एस कुमार को फर्जी कंपनी बनाकर 15 दिनों में मूल रकम 4805980 रूपये की ठगी कर धोखाधड़ी की। उक्त मामले में खरोरा थाने ने आईपीसी की धारा 420/34 के तहत मामला कायम किया है।




