कोयला व्यापारी से 10 लाख रूपये लेकर माल की सप्लाई नहीं कर की धोखाधड़ी, जुर्म दर्ज
रायपुर। एक कोयला व्यापारी से 10 लाख रूपये लेकर कोयला की सप्लाई नहीं कराकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।
खमतराई थाना पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी विजय कुमार वर्मा निवासी श्रीनगर खमतराई जो कोयला व्यापारी है के द्वारा आरोपी विवेक श्रीवास्तव को कोयला खरीदने के लिए आर्डर दिया हुआ था। इस आर्डर के एवज में एडवांस में आरोपी को 10 लाख रूपये उसके बताये खाते में जमा भी कराए, लेकिन रूपये प्राप्त करने के बाद भी आरोपी द्वारा कोयला की सप्लाई प्रार्थी को नहीं कर धोधाधड़ी की। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया है।




