युवती को युवक से फेसबुक पर दोस्ती करना पड़ गया महंगा, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
धमतरी| छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रत्नाबंधा से एक खबर सामने आ रही है जहां एक युवती को फेसबुक पर एक युवक से दोस्ती करना महंगा पड़ गया| खबरों के अनुसार युवक ने फेसबुक के जरिए दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे दोनों में मुलाकात बढ़ गई। इसके बाद युवक ने शादी करने का सपना दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। अब थाने पहुंची छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
पढ़िए क्या है पूरा मामला-
आपको बता दे की यह मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के रत्नाबंधा का है। पुलिस ने बताया कि भिलाई नगर सेक्टर 5 निवासी एक 23 वर्षीय छात्रा रत्नाबंधा में रहकर पढाई करती थी। पोटियाडीह स्थित उद्यानिकी कॉलेज में बीएससी की पढाई के दौरान फेसबुक में उसकी ईशान किरण साहू (23) से दोस्ती हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत मिलना जुलना शुरू हो गया| कुछ दिनों की दोस्ती के बाद के बाद युवक ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यहीं नहीं उसे अपने घर भानपुरी भी ले जाता था। इस बीच 18 नवंबर से 15 मार्च तक युवक ने उसका कई बार शारीरिक शोषण किया। यहीं नहीं लड़के की मां भी उसे बहू बनाने का झांसा देती थी। लड़की ने जब युवक से शादी का दबाव डाला तो वह मुकर गया। जिसके बाद लड़की ने कोतवाली थाना पहुंचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी ईशान किरण साहू के खिलाफ धारा 376, 294 के तहत जुर्म दर्ज किया। बताया गया कि युवक पीजी कॉलेज का छात्र है। फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।




