1 अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु वाले सभी लोगों लगेगा कोविशील्ड का टीका
धमतरी। कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने व नियंत्रित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने अब सप्ताह के सातों दिवस टीकाकरण किए जाने का निर्णय लिया गया है।
कलेक्टर जयप्रकाश मौर्य के निर्देशानुसार अब एक अप्रैल से बाकी दिनों के अलावा प्रत्येक रविवार को भी कोविशील्ड का टीका लगाया जाएगा। जिला नोडल अधिकारी डाॅ. बी.के. साहू ने बताया कि जिले में 1 अप्रैल से 45 से अधिक आयु वाले सभी लोगों का वैक्सिनेशन किया जाना है। उन्होंने बताया कि शासन से जारी नई गाइडलाइन के अनुसार 45 साल से अधिक आयु वाली श्रेणी में कोमाॅर्बिड की बाध्यता अब समाप्त कर दी गई है। जिसके चलते सप्ताह के सातों कार्यदिवस में टीकाकरण निष्पादित किया जाएगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. डी.के. तुर्रे ने होली त्यौहार के दौरान कोविड-19 के संबंध में जारी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए स्वयं को और औरों को सुरक्षित रखने की अपील की है। साथ ही मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग संबंधी निर्देशों का भी अक्षरशः पालन




