BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फल ,सब्जी दूध ऑनलाइन,150 रुपए से अधिक की खरीदी पर नहीं लगेगा डिलीवरी शुल्क, पढ़े पूरी खबर

फल ,सब्जी दूध ऑनलाइन,150 रुपए से अधिक की खरीदी पर नहीं लगेगा डिलीवरी शुल्क, पढ़े पूरी खबर
Share

रायपुर। कलेक्टर डॉ.एस भारतीदासन ने कोरोना वायरस के संक्रमण और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की ओर से पोर्टल के माध्यम से फल, सब्जी, दुध और दुग्ध उत्पाद की घर पहुंच सेवा उपलब्ध कराने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। कोई भी क्रेता और विक्रेता ऑनलाइन वेबसाइट पर जाकर खरीदी बिक्री कर सकता है।

इस सम्बन्ध में रविवार को चिप्प के कार्यालय में विक्रेताओं की प्रमुख सचिव आलोक शुक्ला ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि फल-सब्जी,दुध और दुग्ध उत्पाद के वेंडर जो इस पोर्टल के माध्यम से सेवा देना चाहते हैं, वे इस पर ऑनलाइन अपना पंजीयन कर सकते हैं। कलेक्टर से उनका अनुमोदन होते ही वे इस पोर्टल के माध्यम से आर्डर प्राप्त करना और घर पहुंच सेवा देना प्रारंभ कर सकते हैं। वेडरों के लिए यह सुविधा नि:शुल्क प्रदाय की जा रही है। फल-सब्जी खरीदने के इच्छुक ग्राहक इस पोर्टल पर पंजीयन करके अपने पसंद के वेंडर को ऑनलाइन आर्डर दे सकते हैं। ग्राहकों के लिए भी पंजीयन नि:शुल्क है।

फल एवं सब्जी का मूल्य ग्राहकों को ऑनलाइन दिखाई पड़ेगा, 50 रूपए से अधिक मूल्य की खरीदी पर कोई डिलीवरी शुल्क भी नहीं लगेगा। वेबसाइट में एसएमएस नोटिफिकेशन और आर्डर ट्रैकिंग की व्यवस्था भी की गई है। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की शिकायत होने पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकेंगे।
 
कलेक्टर ने इस कार्य के सुचारू संचालन करने के लिए एनआर साहू, अपर कलेक्टर रायपुर को नोडल अधिकारी मोबाइल नंबर 98271- 71271 और संदीप कुमार अग्रवाल,संयुक्त कलेक्टर को अतिरिक्त नोडल अधिकारी मोबाइल नंबर 74158-41725 और कीर्ति शर्मा को तकनीकी नोडल अधिकारी मोबाइल नंबर 70006-69050 का दायित्व सौंपा है। ऑनलाइन खरीदी बिक्री  में किसी प्रकार की समस्या आने पर इन मोबाइल नंबर पर सम्पर्क कर निराकरण कर सकते हैं। बैठक में चिप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीर विश्नोई, उप सचिव रवि सिंह, उस संचालक उघानिकी नारायण लावत्रे ,सहित मंडी सचिव भी उपस्थित थे। बैठक में चिप्स के तकनीकी अधिकारियों ने तकनीकी समस्याओं का समाधान भी किया।


Share

Leave a Reply