BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

15 अगस्त से सभी जिलों में शुरू होगा गढ़कलेवा: मंत्री अमरजीत भगत ने दिए निर्देश

15 अगस्त से सभी जिलों में शुरू होगा गढ़कलेवा: मंत्री अमरजीत भगत ने दिए निर्देश
Share

रायपुर। संस्कृति मंत्री  अमरजीत भगत ने मंत्रालय महानदी भवन में संस्कृति विभाग के काम-काज की समीक्षा की। इस दौरान भगत ने कहा कि 15 अगस्त 2020 से राज्य के सभी जिला कलेक्टोरेट परिसर में गढ़कलेवा शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल के मंशा के अनुरूप प्रदेश वासियों को सस्ते दर पर छत्तीसगढी़ व्यंजन उपलब्ध कराने के लिए गढ़कलेवा शुरू करने के निर्देश सभी कलेक्टरों को दिए गए हैं। 

    
भगत ने अधिकारियों से कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति को संरक्षित करना हमारा मूल उद्देश्य होना चाहिए। बांस गीत, मोहरी जैसी पारंपरिक विधा जो विलुप्त होती नजर आ रही है। इसे संरक्षित करने के लिए कार्ययोजना बनाएं और सही तरीके से क्रियान्वित भी करें। उन्होंने कहा कि बस्तर, सरगुजा में ऐसे कई तरह के पारंपरिक लोक गीत, नृत्य, संगीत है जो अपनी पहचान के आभाव में विलुप्त होते जा रहे हैं, उन्हें चिन्हित करके संरक्षण देना जरूरी है। भगत ने छत्तीसगढ़ी फिल्मों के प्रोत्साहन के लिए आवश्यक कार्यवाही करने कहा है। बैठक में संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., विभाग के संचालक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।


Share

Leave a Reply