स्ट्रीट लाइट के नीचे सजा था जुए का फड़, पुलिस ने दी दबिश
कोरबा। बांकीमोंगरा पुलिस ने जुए के दो फड़ों पर दबिश देकर 8 जुआरियों को पकड़ा है। पंखादफाई के सार्वजनिक मंच के पास स्ट्रीट लाइट के नीचे जुए का फड़ सजा था। पुलिस की पेट्रोलिंग पार्टी ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान जुआ खेलते मोतीलाल पिता केशव प्रसाद, रूपेश कुमार साहू पिता दुखीराम, अनिल कुमार पिता रामवीर टंडन व संजय कुमार पिता कांशीलाल को पकड़ा है। इनके पास से 2800 रुपए जप्त किया है। इसी क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास जुआ खेल रहे अशोक पिता शिवदयाल, कन्हैया सारथी पिता लतेल सारथी, रवि पिता मनहरणलाल सारथी व दीपक कुमार पिता अमृतलाल चंद्रा को पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास 3 हजार रुपए जप्त कर सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट की कार्रवाई की है।




