BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

जिले में बकरा चोर गिरोह सक्रिय, तीन दिनों के अंदर आधे दर्जन गांव से बकरा चोरी

 जिले में बकरा चोर गिरोह सक्रिय, तीन दिनों के अंदर आधे दर्जन गांव से बकरा चोरी
Share

महासमुंद। जिले में इन दिनों बकरा चोर गिरोह सक्रिय है। गिरोह ने पिछले तीन दिनों के भीतर करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों से बड़ी तादात में बकरा-बकरी चोरी की है।
 
 
करीब दो दिन पूर्व तुमगांव थाना क्षेत्र से 18 नग बकरों की चोरी के बाद बुधवार को पटेवा थाना क्षेत्र के ग्राम गोंगल के एक मवेशी मालिक के घर से दो और जोरातराई में मवेशी मालिक के गोठान से कुल 4 बकरा और 2 बकरी इस तरह अज्ञात चोरों ने 8 बकरों की चोरी कर ली। घटना की जानकारी मवेशी मालिकों को सुबह हुई। जिसकी सूचना मवेशी मालिकों ने थाने में दी है।
 
 
पटेवा थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि मामले जांच की जा रही है। इधर, हाड़ाबंद में भी बकरा चोरी का मामला सामने आया है। जिसमें एक फार्म हाऊस से करीब 24 नग बकरों की चोरी हुई है।

तुमगांव थाना में पहला मामला-
दो दिन पूर्व तुमगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खट्टीडीह निवासी रोहित यादव के गोठान से अज्ञात ने कुल 18 बकरों को चोरी कर ली। घटना की जानकारी होने पर इसकी शिकायत उसने तुमगांव थाने में की जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 457, 380 के तहत जुर्म दर्ज किया है। चोरी हुए बकरों की कीमत 30 हजार रुपए बताई गई है।


Share

Leave a Reply