नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लव जिहाद के खिलाफ सरकार बनाए कानून- सच्चिदानंद उपासने

 लव जिहाद के खिलाफ सरकार बनाए कानून- सच्चिदानंद उपासने
Share

रायपुर। देश के विभिन्न राज्यों में लव जिहाद अभियान चलाकर युवक-युवतियों को गुमराह किया जा रहा है। लव जिहाद को बढ़ावा देने वाली फिल्मों का बहिष्कार किया जाएगा। एक समुदाय विशेष द्वारा लव जिहाद के जरिए युवतियों को अपने जाल में फांसकर उन्हें बर्बाद करने की साजिश करणी सेना कभी सफल नहीं होने देगी। उक्त उद्गार एक निजी संस्थान में आयोजित पत्रकारवार्ता में प्रदेश करणी सेना के संरक्षक सच्चिदानंद उपासने ने व्यक्त किए। कुछ राज्यों में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाया गया है। प्रदेश करणी सेना मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल से मिलकर लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की मांग ज्ञापन सौंपकर करेगी। उक्त अवसर पर करणी सेना के राष्ट्रीय महामंत्री अमेठी एवं राष्ट्रीय फिल्मी करणी सेना के अध्यक्ष सुरजीत सिंह की उपस्थिति में जय प्रकाश पाण्डेय को छत्तीसगढ़ प्रदेश करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। प्रदेश संगठन महामंत्री शक्ति सिंह ठाकुर ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि करणी सेना के 20 जिलों में मजबूत संगठन तैयार हो गए हैं। 

पत्रकारवार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, अंकुर सिंघई, कोषाध्यक्ष शंकर चंदनानी, प्रदेश प्रवक्ता अक्षय साहू एवं करणी सेना महिला विंग की अध्यक्ष नीतू मंडल हंैं। रायपुर जिला अध्यक्ष युवा शक्ति सचिन सिंह उपस्थित थे। 


Share

Leave a Reply