छापामार कार्रवाई: 25 हजार रुपए का गुटखा, गुड़ाखू, सिगरेट, तंबाकू जब्त, जाने पूरी खबर
महासमुंद। नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में मंगलवार दोपहर मुख्य मार्ग स्थित जय दुर्गा पान मसाला की थोक दुकान से करीब 25 हजार रुपए का गुटखा, गुड़ाखू, सिगरेट, तंबाकू बरामद किया गया है। दुकान संचालक पर 18 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है। मुख्य नगरपालिका अधिकारी अमरनाथ दुबे ने बताया कि जय दुर्गा पान मसाला की दुकान में प्रतिबंधित गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थ की बिक्री किए जाने की शिकायतें आ रही थी। इसके मद्देनजर कलेक्टर एवं एसडीएम के निर्देश पर पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने उक्त दुकान में छापामारी की कार्रवाई की। जहां बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित चीजें बरामद की गई है।




