घर से गुटखा, तंबाकू की सप्लाई करने वाला युवक गिरफ्तार, भारी मात्रा में गुटखा, खैनी बरामद
महासमुंद। घर से गुटखा, तंबाकू, बिड़ी की सप्लाई करने वाला युवक पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बागबाहरा के वार्ड 4 ढांगाडिपारा में सोमवार को पुलिस ने मादक पदार्थ रखने की सूचना पर राम खिलावन वर्मा पिता चैतू राम वर्मा के घर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान 150 पैकेट फ्लेक सिगरेट, 100 पैकेट ब्लेक सिगरेट, 280 पैकेट विमल/राजश्री गुटखा, बीड़ी 8 पैकेट, केपी तम्बाखू 200 नग, वी-1 तम्बाखू 50 पैकेट, राजा छाप तम्बाखू 53 पैकेट, भारत छाप तम्बाखू 24 पैकेट, अरूणोदय तम्बाखू 7 पैकेट, कृष्णा छाप तम्बाखू 6 पैकेट, चारमिनार जर्दायुक्त किमाम 2 डब्बा (20 नग), रिमझिम युक्त किमाम 2 डब्बा (20 नग), खुला तम्बाखू 7 किलो कुल 54477 रुपए के सामान जब्त किया गया। लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए प्रतिबंधित सामान बेचे जाने पर पुलिस ने रामखिलावन के खिलाफ धारा 188, 269, 270 महामारी अधिनियम 1897 की धारा 3 के तहत गिरफ्तार किया।





