BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

किराना व्यवसायी के घर रात के अंधेरे में घुसे आधा दर्जन बदमाश, पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट

किराना व्यवसायी के घर रात के अंधेरे में घुसे आधा दर्जन बदमाश, पति-पत्नी को उतारा मौत के घाट
Share

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के आस्ता मे आधा दर्जन बदमाशो ने किराना व्यवसायी के घर घुसकर धारदार हथियार से हमला कर पति-पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश घटना स्थल से फरार हो गये। आस्ता पुलिस से मिली जानकारी मुताबिक मृतक शैलेन्द्र सिंह का आस्ता मे आस्ता-जशपुर मुख्य मार्ग पर किराने का दुकान है। रात तकरीबन 10 बजे आस-पास किराना व्यापारी शैलेन्द्र सिंह अपनी किराने कि दूकान बंद कर अपने घर के बाड़ी मे हाथ-पैर धो रहा था जहां पहले से बदमाश मोजूद थे। इससे पहले कि किराना व्यापारी कुछ कर पाता वहां मौजूद बदमाश उसके उपर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला करने लगे। हल्ला सुनकर जब शैलेन्द्र कि पत्नी घर से निकलकर बाड़ी पहुंची, बदमाशो ने उसके उपर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस बीच हल्ला सुनकर पास-पड़ोस के लोग भी इकठ्ठा हो गये जिसके कारण बदमाश वहां से भाग निकले। पड़ोसियो ने तुरंत पति-पत्नी को ईलाज के लिये शासकीय देवशरण जिला चिकित्सालय जशपुर पहुंचाया, जहां दोनो कि मौत हो गई। इस घटना के बाद आस्ता के ग्रामीण दहसत मे है।

विशेष बात यह है कि जशपुर से आस्ता कि दुरी लगभग 35 किलोमीटर है वहीं आस्ता से सरगुजा जिले का कुसमी लगभग 25 किलोमीटर है। आस्ता से कुछ किलोमीटर कि दूरी मे झारखंड की सीमा भी लगती है। आस्ता मे जहां मृतक शैलेन्द्र का किराने कि दूकान है वहां से लगभग 1 किलोमीटर दूर सड़क किनारे ही आस्ता थाना है। इसके बावजूद बदमाशो ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है मृतक शैलेन्द्र के दो छोटे बच्चे हैं। घटना के वक्त दोनो बच्चे घर मे ही थे।


Share

Leave a Reply