स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने माना में कोरोना इलाज के लिए बनाए गए अस्पताल का निरीक्षण किया
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना में कोरोना वायरस से लडऩे के लिए बनाए गए अस्पताल का निरीक्षण किया।
सिंहदेव ने अस्पताल के निरीक्षण के बाद कहा कि एम्स के बाद अब माना में 100 बिस्तरों का कोरोना अस्पताल तैयार कर लिया गया है। मरीज बढऩे पर अब एम्स के साथ-साथ यहां भी भर्ती किए जाएंगे। बता दें कि माना सिविल अस्पताल की बिल्डिंग को करीब ढाई करोड़ खर्च कर 20 दिनों में कोरोना अस्पताल में तब्दील किया गया है।




