BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

रेरा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज से प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ, जारी हुआ दिशा-निर्देश

 रेरा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आज से प्रकरणों की सुनवाई प्रारंभ, जारी हुआ दिशा-निर्देश
Share

रायपुर। लॉकडाउन के दौरान छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) द्वारा आज से भू-संपदा (विनियमन और विकास) अधिनियम 2016 की धारा 31 के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की जांच हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई प्रारंभ कर दी गई है। रेरा के अध्यक्ष  विवेक ढांड और सदस्य  आर.के. टम्टा ने आज सुनवाई की। रेरा द्वारा वेबएक्स का उपयोग कर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की गई। आवेदक हरिद्वार से तथा अनावेदक प्रमोटर और अधिवक्ता रायपुर में अपने निवास से इस सुनवाई में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्मिलित हुए।


रेरा द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनके अनुसार पक्षकार और अधिवक्तागण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रकरणों की सुनवाई में शामिल हो सकते हैं। 

रेरा के अध्यक्ष विवेक ढांड से प्राप्त जानकारी के अनुसार रेरा द्वारा 11 मई से सुनवाई हेतु नियत प्रकरणों की केस लिस्ट प्राधिकरण के वेब पोर्टल पर उपलब्ध है। वर्तमान परिदृश्य में प्राधिकरण के समक्ष पक्षकारों की उपस्थिति के स्थान पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थिति दर्ज की जा सकेगी। केस लिस्ट में उल्लेखित निर्धारित तिथि पर सुनवाई हेतु नियत  प्रकरणों से संबंधित पक्षकारों व अधिवक्तागणों को सुनवाई के एक दिन पूर्व तथा सुनवाई के एक घंटे पूर्व पुन: उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर सूचित किया जाएगा। 

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनवाई के लिए सभी पक्षकारों को अपने मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी की जानकारी रेरा की शासकीय मेल आईडी ििवपबमण्तमतंण्बह/हवअण्पद पर एक सप्ताह के भीतर निर्धारित प्रारूप में भेजने को कहा गया है, जिसमें प्रकरण क्रमांक, पक्षकार तथा अधिवक्ता (यदि कोई हो) का नाम, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से लिखा हो। प्राधिकरण द्वारा तीन कार्य दिवसों में ई-मेल प्राप्त होने की पुष्टि की जाएगी। इसमें किसी प्रकार की त्रुटि होने पर पक्षकार या अधिवक्ता प्रकरण की पेशी तिथि के तीन कार्य दिवस पूर्व तक नवीन मेल से सुधरी हुई जानकारी भेज कर प्राधिकरण के टेलीफोन नंबर 0771-4918927 पर सूचित कर सकेंगे। 

विडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के लिए पक्षकरों को केवल एंड्रायड एप फोन व इंटरनेट कनेक्शन की आवश्यकता है| पक्षकार फोन के स्थान पर लैपटाॅप, डेस्कटाॅप का भी उपयोग कर सकते हैं| वीडियो काॅफ्रेंसिंग की प्रक्रिया में पक्षकरों द्वारा मेल में प्राप्त वेब लिंक उपयोग करने पर विंडो खुलेगा, जिस पर उन्हें मेल व एसएमएस के माध्यम से प्राप्त मीटिंग कोड एवं मीटिंग पासवर्ड डालना होगा| एंट्री के बाद पक्षकार निर्धारित समय पर सुनवाई में वीडियो काॅफ्रेंसिंग से शामिल हो सकेंगे| प्राधिकरण द्वारा समस्त कार्यालयीन दिवसों पर पूर्वान्ह 11.30 बजे से 2 बजे के मध्य प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी| सुनवाई के लिए केस लिस्ट प्राधिकरण की वेबसाईट पर कम्पलेन सेक्शन में जानकर देखी जा सकती है| रेरा द्वारा अधिवक्ताओं और पक्षकारों से अनुरोध किया गया है कि वे औपचारिक वेशभूषा में वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई में उपस्थित हों|


Share

Leave a Reply