BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

टैंकर औऱ ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 3 गंभीर, जाने कहा की है यह घटना

टैंकर औऱ ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत, 2 की मौत, 3 गंभीर, जाने कहा की है यह घटना
Share

कोंडागांव। छत्तीसगढ़ के बस्तर रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में हो रहे लगातार सड़क हादसों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है इस मार्ग पर हर हफ्ते एक बड़ी सड़क हादसे होती है इस कारण तेज रफ्तार तथा अनियंत्रित पूर्व वाहन चलाना माना जाता है साथ ही साथ इस मार्ग पर कई किलोमीटर दूरी तक सड़कों की स्थिति अच्छी नहीं है इसी कारण आए दिन यह हादसे होते रहते हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर चिखलपुटी के पास ट्रक और टैंकर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में भिलाई के दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। 

घटना की जानकारी मिलते ही कोण्डागांव की एसडीओपी निकिता तिवारी मिश्रा टीम के साथ मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल नजदीकी जिला अस्पताल ले जाया गया। 

एसडीओपी निकिता तिवारी मिश्रा ने बताया कि यह हादसा कोण्डागांव के चिखलपुटी के पास जगदलपुर मार्ग पर हुआ है। प्रथम दृष्टया हादसे का जो कारण पता चल रहा है, वो यह है कि मार्ग में मवेशियों के आ जाने के कारण दो वाहनों में टक्कर हुई है। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। 

मवेशियों का झुंड आया सामने :--
हादसे में घायल चालक विजय कुमार ने बताया कि वह ट्रक में सीमेंट लेकर  रायपुर से बचेली की ओर जा रहा था।  ट्रक में उसके साथ  भतीजा संजय मंडावी भी सवार था। ट्रक जैसे ही चिखलपुटी के पास पहुंची सामने से आते डीजल टैंकर से उनकी टक्कर हो गई। वहीं टैंकर चालक और मृतक संजय साहू के पिता  के अनुसार वे जगदलपुर से डीजल खाली कर भिलाई लौट रहे थे। जैसे ही वे कोण्डागांव के चिखलपुटी के पास पहुंचे उनकी ट्रक के सामने अचानक मवेशियों का झुंड आ गया। मवेशियों को बचाने की कोशिश में वे ट्रक से नियंत्रण खो बैठे और सामने से आती ट्रक से जा टकराए। 

हादसे में दोनों मृतक हैं भिलाई निवासी :--
इस दुर्घटना में टैंकर चालक संजय साहू (23)  निवासी डबरा भिलाई-3 और परिचालक गोपी (24) चरौदा, भिलाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं विनय, संजय और फिरंता (42) डबरा, भिलाई घायल हैं।

 



Share

Leave a Reply